Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

BREAKING NEWS

स्कूल गांव में चाहिए,2 KM दूर नहीं ओटा पुरवा में स्कूल भवन निर्माण को लेकर छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र का मामला

गांव से दो किलोमीटर दूर बनेगा प्राथमिक स्कूल निर्माण ओटा पुरवा में ग्रामीणों का विरोध छतरपुर जिले के ओटा पुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय के नए भवन के निर्माण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। स्कूल भवन के निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों ने विरोध जताते हुए पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बच्चों की सुविधा के लिए स्वीकृत स्कूल भवन का निर्माण गांव के अंदर कराने के बजाय करीब दो किलोमीटर दूर तालाब के पास कराया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के अनुसार, ओटा पुरवा गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन की खराब स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर नए भवन की मांग उठाई थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद शासन स्तर से नए प्राथमिक विद्यालय भवन को स्वीकृति मिली और इसके निर्माण के लिए बजट भी उपलब्ध कराया गया। लेकिन नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होते ही स्थान को लेकर विवाद सामने आ गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान स...

छतरपुर में विरोध का बदलता स्वरूप चिंताजनक,खाकी का अपमान,समाज का नुकसान