Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

देवर ने भाभी को गिफ्ट में दिया देसी तमंचा फोटो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस युवक गिरफ्तार


अभी तक आप लोगों ने नई नवेली दुल्हन को गिफ्ट के तौर पर श्रृंगार का सामान देते हुए देखा और सुना होगा. लेकिन क्या आपने कभी सुना है किसी महिला को गिफ्ट में तमंचा दिया गया हो 

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में इस दुल्हन को शृंगार का सामान नहीं, बल्कि एक युवक ने देशी तमंचा गिफ्ट कर दिया यहीं नहीं युवक ने फोटो खिंचाकर अपने फेसबुक पर अपलोड कर दिया फिर क्या था देखते ही देखते कट्टे के साथ दुल्हन की फोटो तेजी से वायरल होने पर बबाल मच गया

मामला छतरपुर के सिविल लाइन थाना इलाके के कतरवारा गांव में बीते दिनों ही एक शादी हुई थी. शादी के बाद विदा होकर दुल्हन ससुराल पहुंची. जहां दूल्हे के भाई साहिल बंसल नाम के युवक ने भाभी को अवैध असलहा उपहार में दे दिया. यही नहीं, बाकायदा फोटो भी क्लिक करवाया

भाभी को तमंचा देते हुए अपना फोटो फेसबुक स्टोरी पर शेयर कर दिया. यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है फोटो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस के द्वारा भाभी को अवैध हथियार देने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

Comments