Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

पहली को छोड़ा,दूसरी को जोड़ा अब लड़की के परिजनों ने जोड़ तोड़ कर दी हड्डियाँ बमीठा के पथरगुवा निवासी सोनू अवस्थी की जमकर हुई पिटाई !


पहली पत्नी से विवाद,दूसरी को भगाया सोनू अवस्थी पर फूटा परिजनों का गुस्सा,मारपीट में घायल


छतरपुर : जिले के बमीठा थाना क्षेत्र पथरगुवाँ गांव निवासी सोनू अवस्थी एक बार फिर अपनी हरकतों के चलते विवादों में आ गया है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व में डायल 100 में पायलट रह चुका सोनू अवस्थी चार महीने पहले खजुराहो निवासी युवती गुड़िया शुक्ला को लेकर भाग कर शादी कर ली।

चौंकाने वाली बात यह है कि सोनू की पहली पत्नी शुभी मिश्रा से अब तक विधिवत तलाक नहीं हुआ है। शुभी ने पूर्व में सोनू पर मानसिक उत्पीड़न और विश्वासघात के गंभीर आरोप लगाए थे। विवाद के बीच सोनू अवस्थी ने खजुराहो निवासी गुड़िया शुक्ला को लेकर चार महीने पहले भाग कर शादी कर ली थी सोनू और गुड़िया वर्तमान में बमीठा में रह रहे थे इस बात की जानकारी जैसे ही गुड़िया शुक्ला के परिजनों को लगी, तो वे भड़क उठे और बमीठा में सोनू के घर पहुंचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इस घटना में सोनू को गंभीर चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सोनू और गुड़िया दोनों फिलहाल बमीठा में ही रह रहे थे।

सोनू के आचरण पर उठ रहे हैं सवाल

इस पूरे मामले ने सोनू अवस्थी को एक बार फिर सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।

  • बिना तलाक के दूसरी शादी करना क्या नैतिक या कानूनी रूप से उचित है?

  • एक जिम्मेदार नागरिक होने के बावजूद क्या इस तरह की हरकतें समाज को गलत संदेश नहीं देतीं?

  • शुभी मिश्रा और अब गुड़िया शुक्ला क्या सोनू दोनों महिलाओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनू का व्यवहार पहले से ही विवादास्पद रहा है और अब उसकी निजी ज़िंदगी की अस्थिरता ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।


Comments