Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

बमीठा थाना पुलिस ने कसी नकेल डीजे संचालकों को नोटिस,नियम तोड़ने पर होगी कठोर कार्रवाई

बमीठा थाना क्षेत्र में डीजे संचालकों को नोटिस, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

छतरपुर : आगामी त्योहारों और सामाजिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए बमीठा थाना पुलिस ने क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों को नोटिस जारी किया है। थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी डीजे संचालक शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा और ध्वनि सीमा का सख्ती से पालन करें।

पुलिस द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि डीजे संचालित करते समय निर्धारित ध्वनि स्तर, समय सीमा और सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि डीजे बजाने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है। ध्वनि सीमा से अधिक तेज आवाज पर डीजे बजाना, देर रात तक कार्यक्रम चलाना या बिना अनुमति डीजे संचालन करना कानूनन अपराध है पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी संचालक ने नियमों की अनदेखी की तो उसका डीजे सिस्टम जब्त कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।बमीठा थाना पुलिस की यह पहल क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।


Comments