Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

मौत से पहले बनाया वीडियो,परिजन बोले हत्या हुई है, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

वायरल वीडियो में मृतक महादेव पटेल कह रहा है मुझे कुछ लोग मरने पर मजबूर कर रहे हैं 

छतरपुर : बमीठा थाना क्षेत्र के मझोंटा गांव निवासी महादेव पटेल का बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में गंज नर्सरी में फांसी पर लटका शव मिला था महादेव पटेल की मौत मामले में अब नया मोड़ आया है।

मृतक के मोबाइल में एक वीडियो मिला है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में महादेव ने सात लोगों के नाम लेकर धमकी मिलने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को महादेव पटेल ने अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने सात लोगों का नाम लेते हुए बताया कि वे उसे मरने पर मजबूर कर रहे हैं।

महादेव ने बताया कि यह वीडियो उसने अपनी मौत के बाद सबूत के लिए बनाया है।उसके बाद वह घर से बैंक जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 13 सितंबर को पुलिस ने उसकी लाश गंज नर्सरी में पेड़ से लटकी हुई पाई।

महादेव ने वीडियो में जिन सात लोगों के नाम लिए हैं, वे हैं:

जीतू दुबे निवासी पथरागुवा
जानू राजा निवासी बमारी
गोलू राजा निवासी किशोरगंज
जीवन पाल निवासी मझगुवा
इमरान खान निवासी बमीठा
दीनदयाल पटेल निवासी मझोंटा
चंद्रभान पटेल निवासी मझोंटा

मृतक के भाई ललिता प्रसाद पटेल ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उनके अनुसार, आरोपियों ने महादेव को धमकाया था और उसकी जान लेने की साजिश रची थी।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया,मामले की गहन जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मझोंटा गांव में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीण पुलिस से जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। महादेव पटेल की मौत के मामले में अब पुलिस जांच की प्रक्रिया चल रही है। वीडियो की पुष्टि और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। परिवार और ग्रामीण न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Comments