Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

खजुराहो के चिल्ड्रन पार्क के पास मोटरसाइकिल चोरी की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी

खजुराहो थाना क्षेत्र के चिल्ड्रन पार्क के पास मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। शिकायतकर्ता आविद अली ने बताया कि 1 मार्च की रात करीब 10 बजे वे अपनी दुकान पर गए थे और मोटरसाइकिल को दुकान के बाहर खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आविद ने इसकी लिखित शिकायत खजुराहो थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक इलाके में चोरों ने कई अन्य लोगों की मोटरसाइकिलें भी चुराई हैं। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोरी की यह वारदात को अंजाम देने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसके आधार पर पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और रात के समय गश्त तेज करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुराग तलाश रही है और लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस मामले में कोई जानकारी हो तो तुरंत संपर्क करें।

Comments