Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

दुरियागंज रेलवे स्टेशन बना अवैध धंधों का अड्डा,रेलवे कर्मियों की मिलीभगत के गंभीर आरोप

बागेश्वर धाम के पास शराब-गांजा की खुलेआम बिक्री, लल्लू रजक पर रेलवे भूमि कब्जाने का आरोप

छतरपुर जिले के दुरियागंज रेलवे स्टेशन पर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के नजदीक स्थित यह स्टेशन अब श्रद्धालुओं की आस्था नहीं, बल्कि अवैध गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, रेलवे कर्मचारियों की मिलीभगत से स्टेशन परिसर और रेलवे की सुरक्षित जमीन पर अवैध ढाबे और डब्बे खड़े कर दिए गए हैं। आरोप है कि इन ठिकानों से खुलेआम गांजा और अवैध शराब की बिक्री हो रही है।

सबसे बड़ा सवाल क्या रेलवे प्रशासन को इसकी भनक नहीं? या फिर सब कुछ मिलीभगत से चल रहा है?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लल्लू रजक नामक व्यक्ति रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जा कर इन गैरकानूनी धंधों को संचालित करवा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ खुलेआम हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा दांव पर है,रेलवे की छवि दागदार हो रही है और प्रशासन मौन साधे बैठा है। आखिर कब जागेगा सिस्टम?

मामला अब बमीठा थाने पहुंच चुका है, जहां स्थानीय नागरिकों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। क्षेत्रवासियों ने साफ चेतावनी दी है अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जनआंदोलन होगा।

अब देखना ये है क्या कार्रवाई होगी या फिर भ्रष्टाचार का ये खेल यूं ही चलता रहेगा?


#ChhatarpurNews #RailwayCorruption #IllegalActivities #GroundReport #JusticeNeeded

Comments