Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

बिजली सप्लाई ठप्प मची हाहाकार 12 घंटे से बिजली गुल,पानी संकट भी गहराया

12 घंटे से ठप बिजली सप्लाई,गर्मी और पानी संकट से जूझ रहे ग्रामीण

छतरपुर,समीर अवस्थी

छतरपुर जिले के बमीठा क्षेत्र में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार रात से बंद हुई बिजली अब तक नहीं आई है। बिजली नहीं होने के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य आवश्यक उपकरण बंद पड़े हैं। गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों की स्थिति सबसे अधिक प्रभावित हो रही है।

बिजली कटौती का असर पेयजल व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर मोटर और पंप नहीं चल पाने से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और अधिक गंभीर बनी हुई है, जहां लोग पानी भरने के लिए दूर-दूर तक जाने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइनें एवं खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी।

लंबे समय से बिजली बंद रहने के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ताकि भीषण गर्मी में राहत मिल सके।


Comments