BREAKING NEWS
- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
SAMEER AWASTHI
दिवाली से पहले बमीठा पुलिस की कार्रवाई,तहसीलदार की मौजूदगी में पकड़ा गया भंडारण
चंद्रनगर में दो जगह छापेमारी,चार लाख से अधिक के अवैध पटाखे जब्त
खजुराहो : दिवाली से पहले छतरपुर जिले के चंद्रनगर में अवैध पटाखों के भंडारण पर बमीठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार लाख रुपये से अधिक कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। एसडीओपी मनमोहन बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान राजनगर तहसीलदार धीरज गौतम सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चंद्रनगर के शिवराजपुर रोड स्थित राजेंद्र गुप्ता के यहां छापेमारी की। यहां बड़ी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण मिला। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने पटाखे जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी क्रम में चंद्रनगर के राजगढ़ रोड पर आफ़ताब मोहम्मद के यहां भी कार्रवाई की गई। यहां से लगभग एक लाख रुपये कीमत के अवैध रूप से भंडारित पटाखे जब्त किए गए। दोनों स्थानों से बरामद पटाखों की कुल अनुमानित कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
त्योहारी सीजन में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण मिलने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। पटाखों के भंडारण में लापरवाही आग लगने और गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में दिवाली से पहले हुई यह कार्रवाई सुरक्षा की दृष्टि से अहम है।
पुलिस ने दोनों स्थानों से पटाखे जब्त करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Get link
- X
- Other Apps
Trending NEWS
Posted by
SAMEER AWASTHI
पहली को छोड़ा,दूसरी को जोड़ा अब लड़की के परिजनों ने जोड़ तोड़ कर दी हड्डियाँ बमीठा के पथरगुवा निवासी सोनू अवस्थी की जमकर हुई पिटाई !
- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
SAMEER AWASTHI
डिजिटल इंडिया या डिजिटल डर ? गांवों में रात के पहरे का सच ? खजुराहो एयरपोर्ट निदेशक का चौंकाने वाला बयान...
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment