Skip to main content

BREAKING NEWS

मंत्री जी भीड़ से बाहर निकलकर चंदला का दर्द भी सुनिए...बुजुर्ग ने आईना दिखाया तो हाथ जोड़कर सुनते रहे दिलीप अहिरवार

दीपावली की मुलाकात में नारायण सोनी ने क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल, बोले- चंदला में एक रुपए का विकास नहीं, पुलिस चौकी तक नहीं मंत्री ने कहा- अब आपने बताया है तो विधिवत प्रयास करेंगे छतरपुर। दीपावली के अवसर पर चंदला नगर भ्रमण के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री एवं चंदला विधायक दिलीप अहिरवार को एक बुजुर्ग दुकानदार ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर खरी-खरी सुना दी। नगर के बजरिया इलाके में अपनी दुकान पर बैठे बुजुर्ग स्वर्णकार एवं भाजपा के पुराने कार्यकर्ता नारायण सोनी ने मंत्री के सामने चंदला की बदहाल व्यवस्थाओं, विकास कार्यों की अनदेखी और पुलिस चौकी की वर्षों पुरानी मांग को प्रमुखता से उठाया। बुजुर्ग ने दो टूक कहा कि चंदला नगर पालिका में एक रुपए का भी विकास नहीं हो रहा है और आज तक नगर में पुलिस चौकी तक नहीं बन पाई। इस दौरान मंत्री दिलीप अहिरवार हाथ जोड़कर बुजुर्ग की बातें सुनते रहे। बातचीत के अंत में मंत्री ने बुजुर्ग के पैर छुए और वहां से रवाना हो गए। इस घटनाक्रम का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री ने पूछा- कोई आदेश हो तो बताइए, बुजुर्ग ने गिनाईं समस्याएं दरअ...

में पत्रकारिता समाज के लिए करता हूं गरीबों के हक के लिए लड़ता हूं जमीनी मुद्दे उठाता हूं

में पत्रकारिता समाज के लिए करता हूं गरीबों के हक के लिए लड़ता हूं जमीनी मुद्दे उठाता हूं, मेरा व्यक्तिगत बुराई किसी से नहीं है में अपना काम 100% सही करने की कोशिश करता हूं छोटे से गांव से हूं सोच बड़ी है इस लिए बड़े मुद्दों पर बात करता हूं, इतना आसान नहीं है मंजिल तक जाने का रास्ता कई लोग मेरे विरोध में है, लेकिन आप सभी का प्यार ही तो है जो मुझे एहसास तक नहीं होने देता जिस तरीके से आज पूरे क्षेत्र भर से लोग मुझसे बात कर रहे हैं मुझे बहुत खुशी मिल रही है बहुत-बहुत धन्यवाद में विश्वास दिलाता हूं आगे भी जमीनी मुद्दों को ही उठाता रहूंगा !

🙏🏻 SAMEER AWASTHI
शुरू से लेकर अब तक मेरे द्वारा किए गए काम के रिकार्ड नीचे दिए लिंक पर देख सकते हैं
👇🏻 Subscribe now
https://youtube.com/channel/UCiH7w7C1KEYhyE3LzEjxZiA

Comments