Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

सावधान आपके गहनों पर ठगों की नज़र


अगर कोई शख्स आपके घर आकर कहे कि “हम जेवर साफ करते हैं, मिनटों में पुराने गहने नए जैसे चमक जाएंगे… तो तुरंत सतर्क हो जाइए!

ये लोग गहनों की सफाई के बहाने आपके असली जेवर बारीकी से नकली जेवरों से बदल देते हैं और आपको भनक तक नहीं लगती।

छतरपुर और आसपास के जिलों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं।

📸 इस फोटो में जो व्यक्ति दिख रहा है,यदि यह आपके आसपास दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

⚠️ सावधान रहें — सतर्क रहें किसी भी अनजान व्यक्ति को घर में न घुसने दें।

👉 अपने गहनों की सुरक्षा, आपकी सजगता पर निर्भर है

Comments