Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

आयोग द्वारा विद्युत देयकों के अदेय प्रमाण हेतु निर्देश जारी संवीक्षा अवधि तक भी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगें

छतरपुर, 20 दिसम्बर 2021

राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव द्वारा त्रि-स्तरीय निर्वाचन में अभ्यर्थियों के विद्युत देयकों के अदेय प्रमाण पत्र के संबंध में संशोधित निर्देश जारी किये गये है। जिसके तहत ऐसे आवेदक जिनके पास विद्युत कनेक्शन नहीं है उन्हें विद्युत वितरण कम्पनी के केन्द्र रिकार्ड के अनुसार आवेदक का कोई विद्युत कनेक्शन होना नहीं पाया जाता है का उल्लेख करते हुये प्रमाण पत्र जारी किया जाएंगा। इस कार्य हेतु प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में बिजली कम्पनी, रिकॉर्ड के साथ अपना व्यक्ति से नामांकन से संवीक्षा के अवधि तक भी उपलब्ध कराएंगे। जिससे सहजता से प्रमाण पत्र जारी हो सकें।

Comments