Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

पंचायत चुनाव अवधि: अवकाश स्वीकृति आदेश में संशोधन

 

 छतरपुर, 20 दिसम्बर 2021
अपर कलेक्टर विकास एवं सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि पंचायत चुनाव अवधि में अधिकारी कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने के पूर्व के आदेश में किये गये संशोधन के अनुसार कार्यालय प्रमुख एक दिवस का आकस्मिक अवकाश (प्रशिक्षण एवं मतदान दल को छोड़कर) स्वीकृत कर सकेंगे। अर्जित एवं चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति के लिये पूर्व के जारी आदेश का पालन करना होगा। जिसके तहत अपर कलेक्टर विकास एवं सीईओ जिला पंचायत अवकाश स्वीकृत करेंगे।

Comments