Skip to main content

BREAKING NEWS

केन-बेतवा में मुआवजा या खेल ? सूत्रों के मुताबिक बाहरी लोगों ने भी फर्जी तरीके से लिया मुआवजा क्या अब जांच में होगी वसूली ?

केन-बेतवा लिंक परियोजना में मुआवजा… या फिर “मौका” वितरण ? केन बेतवा लिंक परियोजना में मुआवजा वितरण में विसंगतियों को लेकर चल रहे प्रदर्शन प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है लेकिन मामले में अब सबकी नजर प्रशासन की जांच में टिकी हुई है  सूत्रों के अनुसार छतरपुर जिले के डूब क्षेत्र के गांवों में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है जिनका हक था,वो लाइन में खड़े रह गए…और जिनका कोई लेना-देना नहीं गांव के भी नहीं ऐसे कई लोगों के खातों में पैसा पहुंच गया ये सिस्टम की गलती है या सेटिंग का कमाल ? पिछले 12 दिन तक ग्रामीण चिता पर लेटे रहे प्रदर्शन किया,तब जाकर फाइलें खुलीं और जांच दल बन गया। सवाल ये है क्या जांच सच सामने लाएगी ? अब सीधे सवाल प्रशासन से क्या फर्जी मुआवजा लेने वालों से वसूली होगी ? क्या मिलीभगत करने वाले पटवारी बच पाएंगे ? और जो असली हकदार हैं…उन्हें उनका हक मिलेगा ? या फिर हमेशा की तरह…मामला उठेगा,सुर्खियां बनेगी,और फिर सब कुछ “ठंडे बस्ते” में चला जाएगा ?

छतरपुर एवं राजनगर ब्लॉक कीई व्हीएम मशीनों का रेण्डमाईजेशन आज अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकेंगे

 छतरपुर, 20 दिसम्बर 2021

छतरपुर जिले में प्रथम चरण में छरतपुर एवं राजनगर विकासखण्ड में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायतों निर्वाचन (प्रथम चरण) की ईव्हीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन कार्य जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी छतरपुर द्वारा 21 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से किया जाएंगा। यह प्रक्रिया कलेक्ट्रेट छतरपुर स्थित के वीसी हॉल में संपन्न होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा जिला एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों से उपस्थित होने की अपील की गई है।

Comments