Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

छतरपुर में व्यापारी के घर बड़ी चोरी का खुलासा,पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,रिश्तेदार निकला एक आरोपी

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर में व्यापारी जगत किशोर गुप्ता के घर हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी अगम जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस मामले की जानकारी दी।

चोरी की वारदात

7 फरवरी की देर रात चोरों ने व्यापारी के घर रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। चोर नगद 30 लाख रुपये और 10 तोला सोना चुराकर फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलते ही बमीठा थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।

पुलिस को बड़ी सफलता

मात्र एक हफ्ते में पुलिस ने इस बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया। तीन आरोपियों अमर सिंह राजपूत, रूपेश गुप्ता और घनश्याम प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 30 लाख रुपये नगद और 10 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।

रिश्तेदार निकला एक आरोपी

चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपियों में से एक, रूपेश गुप्ता, फरियादी व्यापारी जगत किशोर गुप्ता का रिश्तेदार निकला। तीनों आरोपी चंद्रनगर के ही निवासी हैं पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित आरोपियों या मददगारों का भी पता लगाया जा सके।



Comments