Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

खजुराहो नृत्य समारोह में 'मीनू क्रिएशन' का अनोखा जलवा!


मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी खजुराहो में भारतीय शास्त्रीय नृत्य पर आधारित भव्य नृत्य समारोह का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया। इस समारोह में देश-विदेश के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर लगे 'मीनू क्रिएशन' स्टॉल ने सबका ध्यान आकर्षित कर लिया है। इस स्टॉल पर घर के बेकार और टूटे-फूटे सामानों से शानदार सजावटी वस्तुएँ बनाई गई हैं।  

खजुराहो नृत्य समारोह में मंच पर जहाँ कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 'मीनू क्रिएशन' स्टॉल अपनी अनोखी रचनात्मकता के कारण चर्चा में है। इस स्टॉल पर बेकार पड़ी वस्तुओं को जोड़कर खूबसूरत सजावटी आइटम तैयार किए गए हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।  

स्टॉल संचालिका मीनू का कहना है

हमारा उद्देश्य बेकार सामान को फिर से उपयोग में लाकर सुंदर कलाकृतियाँ बनाना और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

खजुराहो नृत्य समारोह में जहाँ नृत्य और संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है, वहीं 'मीनू क्रिएशन' ने अपनी अनोखी कला से लोगों का दिल जीत लिया। 
यह एक बेहतरीन पहल है। हम अक्सर बेकार चीजों को फेंक देते हैं, लेकिन यहाँ देखा कि उन्हीं से कितनी सुंदर कलाकृतियाँ बनाई जा सकती हैं।


Comments