Skip to main content

BREAKING NEWS

मैं खजुराहो मुझे बचाओ - मंदिरों की नगरी में नशे का साया जिम्मेदार बेखबर ?

खजुराहो के वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेंपल के मुख्य द्वार के पास शराब ठेका,चंदेलकालीन शिवसागर तालाब बना शराबियों का अड्डा जिम्मेदार बेखबर  खजुराहो केवल एक शहर नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और विश्व मंच पर देश की ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। यहां स्थित खजुराहो मंदिर समूह को यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है और हर साल देश-विदेश से हजारों पर्यटक इसकी अद्भुत स्थापत्य कला और इतिहास को देखने पहुंचते हैं। विशेष रूप से वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेंपल खजुराहो का सबसे प्रमुख और सर्वाधिक भ्रमण किया जाने वाला परिसर है। लेकिन इन दिनों जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे खजुराहो की प्रतिष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेंपल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास संचालित शराब ठेके से शराब खरीदकर कुछ लोग पास स्थित चंदेलकालीन शिवसागर तालाब में बैठकर खुलेआम शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। तालाब के किनारों पर बिखरी शराब की बोतलें और गंदगी न केवल ऐतिहासिक धरोहर की गरिमा को ठेस पहुंचा रही हैं, बल्कि आने वाले पर्यटकों के सामने भी खजुराहो की नकारात्मक छवि प्रस्तुत कर रही हैं। खजुराहो की प...

चंद्रनगर ग्राम पंचायत में बाजार बैठकी की बोली संपन्न, श्री राम दुबे रहे विजेता

छतरपुर राजनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंद्रनगर में बाजार बैठकी की बोली का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 15 लोगों ने भाग लिया। इस प्रक्रिया में सबसे अधिक बोली लगाकर श्री राम दुबे को सुनिश्चित किया गया।  
ग्राम पंचायत के सरपंच राकेश कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सब्जी विक्रेताओं से कोई भी राशि नहीं ली जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। यह निर्णय सब्जी बेचने वालों के लिए सहयोग प्रदान करने और बाजार में अधिक व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।  
ग्रामवासियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे सब्जी बेचने वालों को सहायता मिलेगी और बाजार में व्यवसाय करने के अवसर बढ़ेंगे। पंचायत द्वारा उठाए गए इस कदम को सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Comments