Skip to main content

BREAKING NEWS

छतरपुर में विरोध का बदलता स्वरूप चिंताजनक,खाकी का अपमान,समाज का नुकसान

छतरपुर में बिगड़ता माहौल विरोध के नाम पर खाकी से बदसलूकी कब तक ? छतरपुर जिले का माहौल इन दिनों चिंताजनक होता जा रहा है मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला में किसी भी प्रकार का ज्ञापन सौंपना हो या विरोध प्रदर्शन करना हो,कुछ लोग अपनी सीमाएँ लांघते हुए खाकी वर्दी के साथ बदसलूकी पर उतारू हो जाते हैं।  यह स्थिति न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि समाज की सोच पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है।विरोध करना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना गलत नहीं है, लेकिन उस आवाज में संयम और मर्यादा होना भी उतना ही आवश्यक है।  पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। वे भी इसी समाज का हिस्सा हैं किसी के बेटे,भाई या पिता हैं। ऐसे में ज्ञापन सौंपते समय या प्रदर्शन के दौरान उनसे अभद्रता करना या खाकी पर हाथ उठाना किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता। खाकी वर्दी व्यवस्था और सुरक्षा का प्रतीक है यदि हम उसी व्यवस्था को कमजोर करने लगेंगे,तो आखिर हमारी मांगें पूरी कैसे होंगी? पुलिस को प्रताड़ित कर, उन्हें उकसा कर या उन पर प्रहार कर हम अपनी ही समस्याओं ...

मेरा_छतरपुर_मेरी_जिम्मेदारी का हिस्सा बनें छोटे-छोटे सहयोग दूसरे के लिए अमृत सिद्ध होंगे,कलेक्टर ने की लोगों से अपील





कोविड आपदा में प्रशासन का सहयोग करें  

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कोरोना आपदाकाल में छतरपुर जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि मेरा छतरपुर मेरी जिम्मेदारी का हिस्सा बनें। छोटे-छोटे सहयोग दूसरे जरूरतमंद लोगों के लिए अमृत सिद्ध होते हैं। इसीलिए जिले युवा, सेवाभावी व्यक्तियों, सामाजिक संस्थाओं सभी से अपील की गई है कि कोविड महामारी संक्रमण के समय जरूरतमंद आगे आयें और छतरपुर की कोरोना संक्रमण की चेन को तोडने में प्रशासन की मदद करें।

आप किसी भी रूप में छतरपुर प्रशासन की मदद करना चाहते है, वो आगे आए और कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम 07682-248546, नगर पालिका कंट्रोल रूम श्री मनीष चतुर्वेदी 9179382203 पर संपर्क कर सकते हैं। जहां पर आपर अपना नाम, मोबाईल नंबर लिखवाएं, प्रशासनिक टीम आपसे संपर्क करेगी।

जो इच्छुक गरीब के लिए दो रोटी, राशन, इमरजेंसी में अपना वाहन, जरूरत मंद गरीब व्यक्तियों के लिए देना चाहते हैं। व्यक्तियों के लिए मास्क देना चाहते हैं तो प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर पेट्रोलिंग में सहयोग करें। आईए हमारे प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर छतरपुर को सुरक्षित रखने के लिए एक जुटता का संदेश देते हुए अपने यहां को बचाएं। यह समय कठिन है हमारे अधिकारी, डॉक्टर, कर्मचारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पुलिस के जवान आम लोगों की रक्षा एवं सेवा करते हुए संक्रमित हो रहे है। उन्हंे आपके सहयोग और हौसले की जरूरत है।
आशा ही नहीं विश्वास है कि आपके घर के पास पट्रोलिंग करता पुलिस का जवान एएनएम, आंगनवाडी कार्यकर्ता, नगरपालिका कर्मचारी, एवं अन्य विभाग के कर्मचारी कंटेटमेंट एरिया की डयूटी कर रहा हो तो आप उसे पानी या एक कप चाय दंे और पूछिए वो भी आपका भाई या बहन है। बस फर्क इतना है कि आप घर में है और वो आपकी रक्षा में बाहर डयूटी कर रहा है। आईए और मेरा छतरपुर मेरी जिम्मेदारी अभियान का हिस्सा बनिए। कोई भी व्यक्ति जो कोरोना महामारी से निपटने के लिए किसी भी प्रकार का सहयोग करना चाहते है। वो प्रशासन से सम्पर्क करें। 
#ChhatarpurFightsCorona

Comments