Skip to main content

BREAKING NEWS

मैं खजुराहो मुझे बचाओ - मंदिरों की नगरी में नशे का साया जिम्मेदार बेखबर ?

खजुराहो के वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेंपल के मुख्य द्वार के पास शराब ठेका,चंदेलकालीन शिवसागर तालाब बना शराबियों का अड्डा जिम्मेदार बेखबर  खजुराहो केवल एक शहर नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और विश्व मंच पर देश की ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। यहां स्थित खजुराहो मंदिर समूह को यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है और हर साल देश-विदेश से हजारों पर्यटक इसकी अद्भुत स्थापत्य कला और इतिहास को देखने पहुंचते हैं। विशेष रूप से वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेंपल खजुराहो का सबसे प्रमुख और सर्वाधिक भ्रमण किया जाने वाला परिसर है। लेकिन इन दिनों जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे खजुराहो की प्रतिष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेंपल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास संचालित शराब ठेके से शराब खरीदकर कुछ लोग पास स्थित चंदेलकालीन शिवसागर तालाब में बैठकर खुलेआम शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। तालाब के किनारों पर बिखरी शराब की बोतलें और गंदगी न केवल ऐतिहासिक धरोहर की गरिमा को ठेस पहुंचा रही हैं, बल्कि आने वाले पर्यटकों के सामने भी खजुराहो की नकारात्मक छवि प्रस्तुत कर रही हैं। खजुराहो की प...

भाजपा ने बमीठा मंडल में दिया युवा नेतृत्व को मौका, विजय यादव बने उपाध्यक्ष

बमीठा मंडल में विजय यादव को भाजपा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा मंडल स्तर पर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। इसी क्रम में छतरपुर जिले में जिला अध्यक्ष *चंद्रभान सिंह गौतम एवं जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया के मार्गदर्शन में नई मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

बमीठा मंडल में पुष्पेंद्र अवस्थी को अध्यक्ष और विजय यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


विजय यादव का नाम कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच एक समर्पित, कर्मठ और जुझारू नेता के रूप में जाना जाता है। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठन के लिए की गई मेहनत और जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विजय यादव – वर्षों से निस्वार्थ भाव से पार्टी को दी सेवा

विजय यादव ने बीते कई वर्षों में पार्टी के छोटे-बड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है। वे संगठन के हर आह्वान पर न सिर्फ स्वयं उपस्थित रहे, बल्कि युवाओं को भी प्रेरित कर पार्टी की विचारधारा से जोड़ा। उनकी टीम भावना, अनुशासन और सेवा भाव ने उन्हें मंडल स्तर पर एक भरोसेमंद नेता बना दिया है।

नव-नियुक्त उपाध्यक्ष के लिए शुभकामनाओं की बधाईयों का लगा तांता

उनके उपाध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही बमीठा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। विजय यादव के मित्रों और समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया और मिठाइयाँ बांटीं।

क्षेत्र की युवा पीढ़ी में उत्साह

विजय यादव जैसे युवा नेतृत्व के सामने आने से क्षेत्र की युवा पीढ़ी में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। युवाओं का मानना है कि विजय जैसे नेता उनकी समस्याओं को समझते हैं और पार्टी के माध्यम से समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।

संगठन को मजबूत करने की दिशा में नया कदम

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि विजय यादव अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसमर्थन के बल पर संगठन को और अधिक ऊर्जावान और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बमीठा मंडल का विकास और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में विजय यादव की भूमिका अहम रहेगी।


Comments