Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

छतरपुर में पुलिस की दबंगई - महाराजपुर थाना प्रभारी प्रशांत सेन समेत दो आरक्षक निलंबित

छतरपुर जिले के महाराजपुर थाने से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। थाने के प्रभारी प्रशांत सेन सहित दो आरक्षकों को एक फरियादी से मारपीट और 80 हजार रुपये की वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अनिल यादव ने आरोप लगाया कि महाराजपुर थाना क्षेत्र में जेसीबी मशीन का काम कर रहा था इसी बीच कुछ लोग आए और जबरन काम रोककर उसका जेसीबी ले गए जिसकी शिकायत करने वो थाने गया था लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और आरोपियों को छोड़ दिया पीड़ित ने बताया पूरी रात उसके साथ मारपीट की गई और 80 हजार रुपये लेकर ही छोड़ा गया 

इस पूरे मामले की शिकायत छतरपुर एसपी अगम जैन से की गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल जांच के आदेश देते हुए बड़ी कार्रवाई की।

एसपी द्वारा की गई कार्रवाई में,

  • थाना प्रभारी प्रशांत सेन,

  • आरक्षक हरदेव सिंह

  • एवं आरक्षक तरुण गंधर्व को निलंबित कर दिया गया है।


Comments