Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

छतरपुर : कोविड केयर सेंटर्स के दायित्व के अधिकारी नियुक्त


छतरपुर, 28 अपै्रल 2021

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कोरोना पाॅजिटिव भर्ती मरीजों की उचित देखभाल और जिला चिकित्सालय तथा कोविड केयर सेंटर में अनावश्यक लोगों के आवागमन को रोकने के लिए अधिकारियों की तैनाती की है।

जिला चिकित्सालय छतरपुर के कोविड, आईसीयू और आइसोलेशन के लिए एडीएम रामाधार सिंह अग्निवंशी 9425444002, जिला चिकित्सालय के वार्डों के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चैहान 9425138778, कोविड केयर सेंटर महोबा रोड के लिए संयुक्त कलेक्टर बी.बी. गंगेले 8770106419 तथा श्रीमती माधुरी अग्निहोत्री थाना प्रभारी ओरछा रोड 7828349787 को जिम्मेदारी दी गई है।  

Comments