Skip to main content

BREAKING NEWS

केन-बेतवा में मुआवजा या खेल ? सूत्रों के मुताबिक बाहरी लोगों ने भी फर्जी तरीके से लिया मुआवजा क्या अब जांच में होगी वसूली ?

केन-बेतवा लिंक परियोजना में मुआवजा… या फिर “मौका” वितरण ? केन बेतवा लिंक परियोजना में मुआवजा वितरण में विसंगतियों को लेकर चल रहे प्रदर्शन प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है लेकिन मामले में अब सबकी नजर प्रशासन की जांच में टिकी हुई है  सूत्रों के अनुसार छतरपुर जिले के डूब क्षेत्र के गांवों में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है जिनका हक था,वो लाइन में खड़े रह गए…और जिनका कोई लेना-देना नहीं गांव के भी नहीं ऐसे कई लोगों के खातों में पैसा पहुंच गया ये सिस्टम की गलती है या सेटिंग का कमाल ? पिछले 12 दिन तक ग्रामीण चिता पर लेटे रहे प्रदर्शन किया,तब जाकर फाइलें खुलीं और जांच दल बन गया। सवाल ये है क्या जांच सच सामने लाएगी ? अब सीधे सवाल प्रशासन से क्या फर्जी मुआवजा लेने वालों से वसूली होगी ? क्या मिलीभगत करने वाले पटवारी बच पाएंगे ? और जो असली हकदार हैं…उन्हें उनका हक मिलेगा ? या फिर हमेशा की तरह…मामला उठेगा,सुर्खियां बनेगी,और फिर सब कुछ “ठंडे बस्ते” में चला जाएगा ?

छतरपुर : कलेक्टर शीलेंद्र सिंह की अपील,सेवाभाव वाले लोग साथ आए और प्रशासन का इस कोविड महामारी में सहयोग करें !



छतरपुर के अंतर्गत सभी युवाओं/सेवाभावी व्यक्तियों से युवतियों से मेरा आग्रह है कि, वो इस कोविड महामारी के समय आगे आयें और छतरपुर की कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने में प्रशासन की मदद करें। यदि आप किसी भी रूप में छतरपुर प्रशासन की मदद करना चाहते है, वो आगे आए और नीचे लिखे फोन नंबर पर संपर्क करें। वहां पर अपना नाम, मोबाईल नंबर लिखवाएं, हमारी टीम आपसे संपर्क करेगी। 

मेरी छतरपुर वासियों से एवं क्षेत्र के सभी नागरिको से अपील है कि, वह इस कोविड-19 के विरूद्ध चल रहे अभियान में सहभागी बनना प्रशासन को अपना योगदान दें। कोविड-19 के विरूद्ध लडाई अभी खत्म नहीं हुई हम सबको कोरोना नियमों का पालन जारी रखना जरूरी है। हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है। जो गरीब के लिए दो रोटी, राशन, इमरजेंसी में अपना वाहन, जरूरत मंद गरीब को देना चाहे, बिना मास्क घूमते व्यक्ति को मास्क देना चाहे हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर पेट्रोलिंग में सहयोग देना हो तो आईए हमारे/प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर छतरपुर को सुरक्षित रखने के लिए एक जुटता का संदेश देते हुए अपने यहां को बचाएं। यह समय इतना कठिन है कि, हमारे स्वयं के अधिकारी, डाॅक्टर, कर्मचारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पुलिस के जवान संक्रमित हो रहे है। उन्हे आपके सहयोग और हौसले की जरूरत है। आशा करता हूं कि आपके घर के पास पट्रोलिंग करता पुलिस का जवान एएनएम, आंगनवाडी कार्यकर्ता, नगरपालिका कर्मचारी, एवं अन्य विभाग के कर्मचारी कंटेटमेंट एरिया की डयूटी कर रहा हो तो आप कभी उसे एक गिलास पानी या एक कप चाय देकर देखिए। पूछिए वो भी आपका भाई या बहन है। बस फर्क इतना है कि आप घर में है और वो आपकी रक्षा में बाहर डयूटी कर रहा है। 

"आईए और *मेरा छतरपुर मेरी जिम्मेदारी अभियान* का हिस्सा बनिए। कोई भी व्यक्ति जो कोरोना महामारी से निपटने के लिए किसी भी प्रकार का सहयोग करना चाहते है। वो नीचे दिए गए नंबरों पर सम्पर्क कर सकते है।

कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम नम्बर- 07682-248546
नगर पालिका कंट्रोल रूम-
मनीष चतुर्वेदी- 9179382203

Comments