Skip to main content

BREAKING NEWS

मैं खजुराहो मुझे बचाओ - मंदिरों की नगरी में नशे का साया जिम्मेदार बेखबर ?

खजुराहो के वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेंपल के मुख्य द्वार के पास शराब ठेका,चंदेलकालीन शिवसागर तालाब बना शराबियों का अड्डा जिम्मेदार बेखबर  खजुराहो केवल एक शहर नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और विश्व मंच पर देश की ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। यहां स्थित खजुराहो मंदिर समूह को यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है और हर साल देश-विदेश से हजारों पर्यटक इसकी अद्भुत स्थापत्य कला और इतिहास को देखने पहुंचते हैं। विशेष रूप से वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेंपल खजुराहो का सबसे प्रमुख और सर्वाधिक भ्रमण किया जाने वाला परिसर है। लेकिन इन दिनों जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे खजुराहो की प्रतिष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। वेस्टर्न ग्रुप ऑफ टेंपल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास संचालित शराब ठेके से शराब खरीदकर कुछ लोग पास स्थित चंदेलकालीन शिवसागर तालाब में बैठकर खुलेआम शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। तालाब के किनारों पर बिखरी शराब की बोतलें और गंदगी न केवल ऐतिहासिक धरोहर की गरिमा को ठेस पहुंचा रही हैं, बल्कि आने वाले पर्यटकों के सामने भी खजुराहो की नकारात्मक छवि प्रस्तुत कर रही हैं। खजुराहो की प...

कोविड संक्रमित क्षेत्रों में अधिकाधिक माइक्रो कंटेनमेंट बनाएंकोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन हो



उल्लंघनकर्ता पर आपदा प्रबंधन में दर्ज हो एफआईआर

कलेक्टर छतरपुर शीलेंद्र सिंह ने कोविड संक्रमणकाल में आपदा पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वार्डवार नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारियों से गुरूवार को की गई समीक्षा में निर्देश दिए कि कोविड संक्रमित क्षेत्रों में अधिकाधिक माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए जाएं और प्रभावशील कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन हो जिस किसी भी व्यक्ति द्वारा कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन किया जाता है उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत एफआईआर भी दर्ज कराईं जाएं।


वार्डवार प्रभारी अधिकारियों से अब तक पाए गए कुल एक्टिव केस उनमें से स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों की संख्या, सर्वेक्षित व्यक्तियों में से कितने व्यक्तियों को दी गई दवाईयां, वार्ड के कुल आवासीय मकान, कितने मकानों का सर्वे हुआ की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सर्वे कार्य तेजी से कराएं। कंटेनमेंट क्षेत्र में कोई भी दुकानें चालू नहीं रहें और न ही लोग घरों से बाहर निकलें। इसी तरह संजीवनी अभियान में डोर-टू-डोर किए जा रहे सर्वे की जानकारी अद्यतर रखें। सर्वे में जो व्यक्ति पाॅजिटिव नहीं हैं लेकिन रोग के लक्षण है ऐसे व्यक्तियों को भी दवाईयां दिलाएं। कंटेनमेंट जोन में घरेलू मानवीय जीवन की आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति नगर पालिका की ओर से कराने के निर्देश दिए गए।

Comments