Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

भोपाल ब्रेकिंग - कोरोना मरीजों की दवाई के चोरी होने का मामला।



भोपाल : फेबीफ्लू टेबलेट के चोरी होने का मामला।

दवा बाजार के व्यापारी ने दिया हनुमानगंज थाने में आवेदन।

हनुमानगंज थाना पुलिस ने तुरंत की पड़ताल।

मधुर कोरियर सर्विस पर लगाया व्यापारी ने आरोप।

इंदौर से 7 कार्टून मंगाए थे मधुर कोरियर के द्वारा।

भोपाल में कबाड़ खाने के पास बने मधुर कोरियर से मिले सिर्फ 6 कार्टून।

एक कार्टून रास्ते में ही हुआ चोरी।

फेफड़ों में इन्फेक्शन पहुंचने के बाद दी जाती है फेबीफ्लू टेबलेट।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हनुमानगंज थाना पुलिस तुरंत आई हरकत में।

इंदौर से निकलने के बाद डोंडी में ताला टूटने की मिली पुलिस को सूचना।

दवाइयों की कालाबाजारी से जुड़ा हो सकता है मामला।

इंदौर में मधुर कोरियर की भूमिका संदेह में।

Comments