Skip to main content

BREAKING NEWS

मंत्री जी भीड़ से बाहर निकलकर चंदला का दर्द भी सुनिए...बुजुर्ग ने आईना दिखाया तो हाथ जोड़कर सुनते रहे दिलीप अहिरवार

दीपावली की मुलाकात में नारायण सोनी ने क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल, बोले- चंदला में एक रुपए का विकास नहीं, पुलिस चौकी तक नहीं मंत्री ने कहा- अब आपने बताया है तो विधिवत प्रयास करेंगे छतरपुर। दीपावली के अवसर पर चंदला नगर भ्रमण के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री एवं चंदला विधायक दिलीप अहिरवार को एक बुजुर्ग दुकानदार ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर खरी-खरी सुना दी। नगर के बजरिया इलाके में अपनी दुकान पर बैठे बुजुर्ग स्वर्णकार एवं भाजपा के पुराने कार्यकर्ता नारायण सोनी ने मंत्री के सामने चंदला की बदहाल व्यवस्थाओं, विकास कार्यों की अनदेखी और पुलिस चौकी की वर्षों पुरानी मांग को प्रमुखता से उठाया। बुजुर्ग ने दो टूक कहा कि चंदला नगर पालिका में एक रुपए का भी विकास नहीं हो रहा है और आज तक नगर में पुलिस चौकी तक नहीं बन पाई। इस दौरान मंत्री दिलीप अहिरवार हाथ जोड़कर बुजुर्ग की बातें सुनते रहे। बातचीत के अंत में मंत्री ने बुजुर्ग के पैर छुए और वहां से रवाना हो गए। इस घटनाक्रम का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री ने पूछा- कोई आदेश हो तो बताइए, बुजुर्ग ने गिनाईं समस्याएं दरअ...

छतरपुर : राशन वितरण के नोडल अधिकारी नियुक्त



कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह ने पात्र परिवारों को अपै्रल से जून माह के निःशुल्क वितरित किए जाने वाले एक मुश्त राशन वितरण प्रक्रिया के लिए एडीएम रामाधार सिंह अग्निवंशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नियुक्त अधिकारी तय समय-सीमा में राशन वितरण की कार्यवाही सम्पन्न कराएंगे।  

Comments