Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

अधिक किराया मांगने वालों की शिकायत के लिए छतरपुर पुलिस का हेल्पलाइन नंबर




पिछले कुछ दिनों से लगातार ऑटो टैक्सी एंबुलेंस चालकों द्वारा निर्धारित से अधिक किराया वसूल करने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, इसके समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है ताकि ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा सके।

अगर कोई भी ऑटो, टैक्सी ,एंबुलेंस🚑 आप से निर्धारित से अधिक किराया मांगते हैं तो आप निम्नलिखित नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, इन पर तुरंत कार्यवाही की जायेगी 

📞  087706 64250 (गैलेंद्र सिंह)

Comments