Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

छतरपुर के चंद्रनगर गांव में मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी लैब का भव्य शुभारंभ


 
नगरवासियों को अब मिलेंगी विश्वसनीय जांच सेवाएं,घर बैठे भी सैंपल कलेक्शन की सुविधा
छतरपुर जिले के बमीठा क्षेत्र अंतर्गत चंद्रनगर गांव में मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी लैब का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आधुनिक जांच सुविधा डॉक्टर महेश सैनी द्वारा प्रारंभ की गई है, जिसमें सभी प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचें देश की ख्यातिप्राप्त मेट्रोपोलिस लैब के माध्यम से कराई जाएंगी।

इस अवसर पर चंद्रनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर दशरथ पटेल द्वारा फीता काटकर लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया। शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि गणेश दत्त पटना जयराम तिवारी नरेंद्र ओमरे पूरन साहू सोहित प्रजापति महेश पाठक राकेश पटना गणपत कुशवाहा सुशील जैन किशोरी श्रीवास लक्ष्मीकांत पाठक रूपराम कुशवाहा समीर अवस्थी (सुमित ) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे इस दौरान सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा का स्वागत किया।

डॉ. महेश सैनी ने बताया कि इस लैब के माध्यम से ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों को अब सटीक, विश्वसनीय एवं समय पर जांच रिपोर्ट प्राप्त होंगी। साथ ही जरूरतमंदों के लिए घर से सैंपल कलेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

*लेब की प्रमुख विशेषताएं:* 
- मेट्रोपोलिस लैब नेटवर्क से जुड़ी विश्वसनीय जांच सेवाएं  

- ब्लड, यूरिन, शुगर, थायरॉइड, हार्मोनल, लिवर व किडनी फंक्शन सहित सभी प्रकार की जांच  

- सटीक और तेज़ रिपोर्टिंग  

- डिजिटल रिपोर्ट – व्हाट्सएप और ईमेल पर रिपोर्ट उपलब्ध  

- प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ और आधुनिक उपकरण  

- होम सैंपल कलेक्शन की सुविधा  

- स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण  

पता:सैनी मेडिकल स्टोर के पास, छतरपुर-पन्ना नेशनल हाईवे, चंद्रनगर।

Comments