Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

छतरपुर पुलिस और जनता आमने-सामने, विश्वास की मजबूत डोर से जुड़ा चंद्रनगर



छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चंद्रनगर में पुलिस और आम जनता के बीच जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याएं सुनना और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान खजुराहो एसडीओपी नवीन दुबे ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस तभी प्रभावी हो सकती है जब जनता का सहयोग और विश्वास उसके साथ हो।
जनसंवाद के दौरान बीते दिनों चंद्रनगर में हुई बड़ी चोरी के मामले का सफल खुलासा करने पर ग्रामवासियों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। एसडीओपी नवीन दुबे, बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रीय और चंद्रनगर चौकी प्रभारी शैलेन्द्र चौरसिया को ग्रामीणों द्वारा शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चंद्रनगर ग्राम पंचायत के सरपंच राकेश कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे गांववासियों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता और सजगता की सराहना की और उम्मीद जताई कि इसी तरह का सहयोग भविष्य में भी बना रहेगा।

Comments