Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

छतरपुर – 24 मई को विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा

33/11 केव्ही उपकेन्द्रों और 33 केव्ही फीडरों का मानसून के पहले जरूरी रखरखाव कार्य के कारण 24 मई को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक संबंधित क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा।

मेंटेनेंस के कारण 220 केव्ही उपकेन्द्र छतरपुर से निर्गमित 33 केव्ही फीडर, गढ़ीमलहरा से संबंधित 33/11 केव्ही उपकेन्द्र हमा से संबंधित सभी क्षेत्र, 33/11 केव्ही उपकेन्द्र सटई रोड से निर्गमित 11 केव्ही बूढ़ा फीडर से संबंधित ग्राम कदारी, ब्रजपुरा, पुछी, दालौन एवं ब्रजपुरा मुख्यालय के सभी ग्राम, 33/11 केव्ही सटई रोड से निर्गमित 11 केव्ही बजरंग नगर फीडर से संबंधित छत्रसाल कॉलोनी, नंदन कानन कॉलोनी, सुरेन्द्र विला और पैराडाइस कॉलोनी में विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा। कार्य की आवश्यकतानुसार विद्युत प्रदाय बंद रहने की अवधि में कम या अधिक हो सकती है।

Comments