Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

छतरपुर - सांसद वीरेंद्र खटीक ने बांटा त्रिकुटी चूर्ण

टीकमगढ़ के सांसद वीरेंद्र खटीक के द्वारा आयुष विभाग मप्र की जीवन आग्रह योजना के त्रिकुटी चूर्ण (काढ़ा) का वितरण घर-घर जाकर किया एवं उसके उपयोग एवं लाभ के बारे में जानकारी दी गई तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी काढ़ा के लाभ के बारे में जानकारी दी। काढ़ा के संबंध में आमजन तक जानकारी पहुंचाई गई साथ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र  प्रताप सिंह ने भी काढ़ा एवं मास्क वितरण करते हुए जानकारी दी। आयुष विभाग के जिला आयुष अधिकारी डॉ. व्हीडी मिश्रा भी अपने स्टाफ  के साथ उपस्थित रहे। जिसमें रवि तिवारी राजेश कुशवाहा, दिलीप एवं रोहित ने पूर्ण मनोयोग से वितरण में सहयोग किया। 

Comments