Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

जबलपुर - कचरा कलेक्शन कर रहे कर्मचारियो के ऊपर हमला, पुलिस थाने का किया घेराव

जबलपुर रांझी थान्तर्गत एक तरफ इस कोरोना संकट की घड़ी में जहा डोर टू डोर अपनी जान को खतरे में डाल कर कचरा कलेक्शन के कर्मचारी घर घर जाकर कचरा कलेक्शन कर रहे है वही उनके ऊपर हमला और मारपीट की घटनाएं सामने को आ रही है,,ऐसा ही मामला रांझी थाना क्षेत्र बुधुकाछि के बाड़े में हुआ जहा कचरा कलेक्शन करने गए कर्मचारी जब घरों से कचरा कलेक्ट कर रहा था तभी वहां रहने वाले बबलू दुबे अपनी एक्टिवा गाड़ी से आया और उसने  कर्मचारी दीपक को  रास्ते मे वाहन अलग करने को कहा ,वही कर्मचारी के हाथ मे कचरे के पैकेट होने के कारण उसने दो मिनट रुकने को कहा जिसके चलते बबलू दुबे आक्रोशित होते हुए कर्मचारी के उपर एक्टिवा वाहन चढ़ा दिया और गाली गलौच करते हुए मारपीट करदी,जिससे दीपक घायल हो गया वही दीपक जैसे तैसे आया और उसने अपने यूनियन लीडर को जानकारी दी जहा यूनियन लीडर सहित समस्त कचरा वाहन के कर्मचारियों ने अपने वाहन थाने में खड़े करते हुए घेराव कर दिया,वही आरोपी को गिरिफ्तार करने की मांग की ,जहा पुलिस ने घायल कर्मचारी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामला पंजीबद्ध कर उसे मुलाईजे के लिए अस्पताल भिजवाया,, साथ ही आरोपी को गिरिफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम भेजी।


Comments