Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

राजनगर प्रशासन की पहल से प्रारंभ हुआ मिशन संजीवनी कवच....


देश के प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित होकर राजनगर अनुविभागीय अधिकारी आईएएस स्वप्निल वानखेड़े के कुशल निर्देशन में मिशन संजीवनी कवच  पहल का प्रारंभ कर युद्ध स्तर पर शुरू करने की योजना संचालित हुई है l
https://youtu.be/G9qKeQbUicg
इसके तहत पी पी ई किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना, स्व सहायता समूह के द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना ,कोरोना वायरस वॉरियर्स को सुरक्षा प्रदान करना तथा क्षेत्र को पूर्णता संकट से निपटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आत्मनिर्भर बनाना महत्वपूर्ण बिंदु है l

एसडीम राजनगर के अनुसार हर एक पीपी एक्ट में डिस्पोजल गाउन, डिस्पोजल शू कवर, डिस्पोजल फेस मास्क, हाथ के दस्ताने तथा डिस्पोजल फेस शिल्ड होगा ।
डॉक्टर विनीत शर्मा  ने जानकारी देते हुए बताया कि हर एक  किट का दाम मार्केट में आने वाले किट की दाम से आधा यानी ₹400  ही होगा ,जिसे स्थानीय स्तर पर ही यहां के लोगों से तैयार कर लोगों को स्वरोजगार भी प्रदान किया जाएगा ,सर्वप्रथम राजनगर एसडीएम ने यह किट की शुरुआत करते हुए जिला चिकित्सालय में 50 किट अपनी तरफ से प्रदान की तथा  निशांत सोनी जी की तरफ से भी 30 किट प्रदान की गई ।

इस अवसर पर एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पंकज रस्तोगी, डॉक्टर विनीत शर्मा ,नगर परिषद खजुराहो के सीएमओ लखन लाल तिवारी एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे ।

Comments