Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत खजुराहो में 16 फरवरी को सामूहिक विवाह सम्मेलन,पंजीयन 5 फरवरी तक

खजुराहो के टूरिस्ट विलेज में होगा आयोजन

मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 16 फरवरी 2025 को खजुराहो के टूरिस्ट विलेज में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए राज्य सरकार द्वारा मदद की जाएगी।

पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इच्छुक लाभार्थी 5 फरवरी तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज़ और प्रक्रिया की जानकारी स्थानीय प्रशासन द्वारा दी जा रही है।

इस आयोजन की जानकारी छतरपुर जिले के राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत राज्य सरकार कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे गरीब और पिछड़े वर्ग के परिवारों को बड़ा सहारा मिलता है।

विधायक श्री पटेरिया ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय रहते पंजीयन कराएं। पंजीयन की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

यह सामूहिक विवाह सम्मेलन खजुराहो के टूरिस्ट विलेज में आयोजित किया जाएगा, जो न केवल स्थानीय समाज के लिए एक बड़ी पहल होगी, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा देने का एक अवसर साबित होगा।

पंजीयन संबंधी अधिक जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है।

Comments