Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

खजुराहो और गढ़ा बागेश्वर धाम को मिली बड़ी सौगात: सिविल अस्पताल और नया स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत

मध्य प्रदेश के राजनगर विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अब सिविल अस्पताल में उन्नत किया जाएगा। साथ ही, प्रसिद्ध तीर्थस्थल गढ़ा बागेश्वर धाम में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा।

यह महत्वपूर्ण उपलब्धि खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा और विधायक अरविंद पटेरिया के प्रयासों का परिणाम है। सिविल अस्पताल के रूप में उन्नयन से क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। गढ़ा बागेश्वर धाम में नए स्वास्थ्य केंद्र से न केवल ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को लाभ होगा, बल्कि हजारों-लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

विधायक अरविंद पटेरिया ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा और उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रमाण बताया, जो हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह पहल विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि खजुराहो में देशी-विदेशी पर्यटकों की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है, और गढ़ा बागेश्वर धाम भी वर्तमान में देश-विदेश में प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है। इन स्वास्थ्य केंद्रों से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच मजबूत होगी और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।


Comments