Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

डिप्टी रेंजर रवि खरे निलंबित,पेड़ की अवैध कटाई का ऑडियो हुआ था वायरल

(छतरपुर): जिले के बसारी रेंज के ओंटापुरवा जंगल से पेड़ों की अवैध कटाई करवाने के मामले में डिप्टी रेंजर रवि खरे को निलंबित कर दिया गया है। छतरपुर के डीएफओ (जिला वन अधिकारी) सर्वेश सोनवानी ने यह कार्रवाई की है यह मामला उस समय सामने आया जब डिप्टी रेंजर का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ, जिसमें वह ओंटापुरवा जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई करवाने की बात कर रहे थे डीएफओ सर्वेश सोनवानी ने इस पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए डिप्टी रेंजर रवि खरे को तत्काल निलंबित कर दिया है वन्यजीव संरक्षण के प्रति प्रशासन की गंभीरता और जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए इस घटना को गंभीरता से लिया गया, ताकि ऐसे कृत्य भविष्य में न हों और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके 


Comments