Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

खेतों से मोटर चोरी,किसानों में हड़कंप,बमीठा थाना क्षेत्र टोरिया गांव की घटना,जांच में जुटी पुलिस


छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित टोरिया गांव में चोरों ने किसानों के खेतों से मोटर चोरी की। इस घटना ने किसानों के बीच खलबली मचा दी है और उनकी चिंता बढ़ा दी है। टोरिया गांव के निवासी सूजन सिंह यादव ने बताया कि उनके खेत से भी मोटर चोरी हुई है, जिससे उनकी खेती की पानी की व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। 

सूजन सिंह के मुताबिक, उनकी तरह गांव के अन्य कई किसानों के खेतों से भी मोटर चोरी हो गई है। इस प्रकार की चोरी से किसानों की खेती में गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है, क्योंकि खेतों में पानी की व्यवस्था के लिए इन मोटरों का इस्तेमाल किया जाता है। अब बिना मोटर के किसानों के लिए अपनी फसलों को पानी देना मुश्किल हो गया है। 

घटना के बाद किसानों ने चंद्रनगर चौकी में अपनी शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन चोरी की यह घटना किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। 

किसानों का कहना है कि यदि जल्दी ही मोटर वापस नहीं मिलती या चोरों पर कार्रवाई नहीं होती, तो उनकी फसलें बर्बाद हो सकती हैं और उनका आर्थिक संकट और बढ़ सकता है। 

अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करता है और किसानों को न्याय दिलाने में सफल होता है।

Comments