Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

फरारी से गिरफ्तारी तक… छतरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 30 हज़ार का इनामी बदमाश,चार पुलिस कर्मी सस्पेंड

छतरपुर जिला अस्पताल कैदी वार्ड से फरार 30 हज़ार का इनामी आरोपी रविंद्र परिहार सहित 4 गिरफ्तार, हथियार और बाइक जब्त

छतरपुर। जिला अस्पताल कैदी वार्ड से फरार हुए 30 हज़ार रुपये के इनामी आरोपी रविंद्र सिंह परिहार को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिहार पर हत्या के प्रयास, बलवा, रोड एक्सीडेंट, एससी-एसटी एक्ट और अवैध हथियार रखने जैसे 14 गंभीर अपराध दर्ज हैं।

अस्पताल से फरार होने के बाद दबिशें तेज

कुछ दिनों पूर्व जिला अस्पताल कैदी वार्ड से फरार होने की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। थाना कोतवाली में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी सागर जोन हिमानी खन्ना ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हज़ार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। वहीं, एसपी अगम जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर 10 पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीमों द्वारा जिले में लगातार दबिशें दी जा रही थीं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में फिक्स पॉइंट पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस को आरोपी परिहार के संबंध में जानकारी मिली। इस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पनौठा के पास से इनामी बदमाश रविंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर लिया।

तीन सहयोगी भी पकड़े गए

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी को फरार होने में सहयोग करने वाले तीन अन्य आरोपियों की भी भूमिका रही। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें शामिल हैं –

  1. चंद्रभान अनुरागी उर्फ गोलू पिता विष्णु अनुरागी निवासी ग्राम देरी थाना ओरछा रोड

  2. प्रदीप सिंह चंदेल पिता जयपाल सिंह चंदेल निवासी ग्राम खीरमहेरी थाना ओरछा रोड

  3. अंगद सिंह सिसोदिया पिता रघुवीर सिंह सिसोदिया निवासी ग्राम लालोनी थाना सिविल लाइन

हथियार और बाइक बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पुलिस वेपन, तीन मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अन्य आरोपी अब भी फरार

इस पूरे कृत्य में शामिल अन्य आरोपी जफ्फू उर्फ जाफिर खान, अश्वनी सक्सेना और दीपक परिहार की तलाश अब भी पुलिस कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें जारी हैं।

चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

इस लापरवाहीपूर्ण घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। कैदी वार्ड से आरोपी की फरारी को सुरक्षा चूक मानते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की है।

बड़ी टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में एएसपी विदिता, सीएसपी अरुण सोनी सहित थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक दीपक यादव, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव, कुलदीप सिंह जादौन, धर्मेंद्र रोहित, अतुल झा, राहुल तिवारी, देवेंद्र सिंह यादव और अन्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की विशेष भूमिका रही।



Comments