Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

सांसद विष्णु दत्त शर्मा बोले खजुराहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा सिविल अस्पताल

खजुराहो में ब्लड डोनेशन कैंप, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा शनिवार को खजुराहो पहुंचे। यहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में भाग लिया। 

इस दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और डॉक्टरों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं।

कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान कर रहे भाजपा युवा कार्यकर्ता रविंद्र पाठक को सांसद विष्णु दत्त शर्मा और विधायक अरविंद पटेरिया ने उनके साथ फोटो खिंचवाकर प्रोत्साहित किया। इसी दौरान सांसद ने कहा कि आने वाले समय में खजुराहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को और अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और योग्य चिकित्सकों की भी पदस्थापना की जाएगी।

कार्यक्रम के बाद सांसद विष्णु दत्त शर्मा नगर परिषद खजुराहो सभागार पहुंचे, जहां आगामी सांसद खेल महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सांसद ने संयोजकों और अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य केंद्र में हुए कार्यक्रम के दौरान चमो आर.पी. गुप्ता, बीएमओ अवधेश चतुर्वेदी और डॉक्टर जादौन ने अतिथियों का स्वागत किया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अवधेश चतुर्वेदी ने सांसद को भगवान मतंगेश्वर का छायाचित्र भी भेंट किया। इन कार्यक्रमों में राजनगर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, तहसीलदार धीरज गौतम, जनपद सीईओ राकेश शुक्ला, बीआरसी अतुल चतुर्वेदी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा की ओर से जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार (पप्पू चौरसिया), खजुराहो मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल, राजनगर मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह बुंदेला, वरिष्ठ नेता हरनारायण अवस्थी, गणेश पाठक, श्याम बाबू त्रिवेदी, श्रीकांत मिश्रा, नरेंद्र पटेल, राजू बाजपेई, दिनेश गौतम, संजय रैकवार, खिलैया अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मातृशक्ति और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने किया और आभार प्रदर्शन राजनगर जनपद सीईओ राकेश शुक्ला द्वारा किया गया।


Comments