Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

धवाड़ गांव में संदिग्ध पकड़े ग्रामीणों ने,थाना प्रभारी की नींद अभी भी नहीं टूटी

ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

छतरपुर जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र के धवाड़ गांव में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने कई संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए संदिग्धों को गांव के दो अन्य लोगों सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से रात में गांव के ऊपर ड्रोन उड़ते देखा जा रहा था, जिससे शक और गहरा गया।

ग्रामीणों बताया संदिग्ध लोगों से पूछने पर बताया धन ( भड़ा) खोदने पहुंचे थे गांव में घूम रहे संदिग्ध लोगों को देखकर युवाओं ने जिम्मेदारी दिखाई और संदिग्धों को पुलिस के हवाले कर दिया।

लेकिन, ग्रामीणों की सतर्कता के बावजूद थाना प्रभारी प्रशांत सेन पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

अब सवाल यही है कि जब गांव वाले ही संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंप रहे हैं तो क्या पुलिस का काम भी अब ग्रामीणों को करना पड़ेगा? क्या खजुराहो पुलिस अब सिर्फ औपचारिकताएं निभाने तक सीमित हो गई है?

Comments