Skip to main content

BREAKING NEWS

क्या मेंढकों की आवाज़ सुनाने के लिए काटी जा रही है बिजली ?

टर्र-टर्र के बीच अंधेरे में जनता,आखिर बिजली विभाग कब जागेगा ? समीर अवस्थी बरसात का मौसम आते ही गांव-गांव में मेंढकों की टर्र-टर्र सुनाई देने लगी है। कहीं लोक परंपरा के तहत मेंढक-मेंढकी का विवाह कराया जा रहा है, तो कहीं अच्छी बारिश की कामना में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। आस्था और परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक और परंपरा ऐसी है जो हर साल निभाई जाती है अघोषित बिजली कटौती छतरपुर के बमीठा क्षेत्र में बिजली गायब है क्षेत्र के कई  गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि शायद बिजली विभाग ने भी सोचा होगा कि जब मेंढकों की बारात निकल रही है तो लाइट बंद कर दो,ताकि जनता प्रकृति का संगीत पूरे सुकून से सुन सके। यह लेख भले ही हंसी पैदा करे,लेकिन इसके पीछे जनता की गहरी पीड़ा छिपी है आखिर सवाल यह है कि जब आधुनिक भारत,डिजिटल इंडिया और स्मार्ट व्यवस्था की बातें हो रही हैं,तब ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित बिजली कटौती क्यों? यदि लाइन में तकनीकी खराबी है तो उसकी सूचना क्यों नहीं? यदि रखरखाव का कार्य है तो उसका समय पहले से...

ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री का किया विरोध,ठेकेदार के गुर्गों ने दी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

बमीठा थाना क्षेत्र के घूरा गांव में अवैध शराब बिक्री पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया विरोध – ठेकेदारों के लोगों पर धमकी और गाली-गलौज का आरोप

बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम घूरा में अवैध शराब बिक्री को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में खुलेआम शराब बिक रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। रविवार शाम दर्जनों ग्रामीण बमीठा थाने पहुंचे और शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार में बैठे युवक ग्रामीणों से उलझते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह युवक शराब ठेकेदारों के लोग हैं, जिन्होंने विरोध करने पर धमकी दी और गाली-गलौज भी की।

ग्रामीण रिंकू तिवारी ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान ठेकेदार गांव में शराब बिकवा रहे थे। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो गुंडागर्दी शुरू कर दी गई। आरोप है कि गांव के गुड्डा शिवहरे और उसकी मां अपने घर से शराब बेचते हैं। विरोध करने पर गुड्डा अपने साथियों के साथ हॉकी-डंडे लेकर पहुंच गया।

थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि अब गांव में अवैध शराब बिक्री नहीं होगी और इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Comments